By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: छठे पे कमीशन का बकाया कर्मचारियों को क्यों देना भूल गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दें जवाब: मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > छठे पे कमीशन का बकाया कर्मचारियों को क्यों देना भूल गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दें जवाब: मुख्यमंत्री
himachalpolitical

छठे पे कमीशन का बकाया कर्मचारियों को क्यों देना भूल गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दें जवाब: मुख्यमंत्री

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/04 at 3:25 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस बहाली का तोहफा दिया गया हैं। सरकार ने ओपीएस बहाल कर कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया हैं, लेकिन अभी तक ओपीएस  कर्मचारियों को जारी नहीं की गई हैं, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से तंज कसा गया हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा था कि प्रदेश में उन्हें ओपीएस कहीं भी आती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। उनके इसी बयान पर पलटवार अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से किया गया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को उनका करोड रुपए का लगा देना भूल गए हैं और अब वह किन मुद्दों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। शनिवार को हमीरपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार वर्ष 2003 से ओपीएस देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार बताएं कि जब उसने छठा पे कमीशन लागू किया था उसका बकाया कर्मचारियों को क्यों नहीं दिया?  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कमीशन का 5500 करोड़ रुपया दिया जाना बाकी हैं। पेंशन भोगियों को एरियर का साढे 4 हजार करोड़ रूपया और कर्मचारियों को 220 करोड रुपए की डीए की किस्त देना भी जयराम ठाकुर भूल गए हैं। अब किस पर वह अपनी स्थिति जनता के बीच स्पष्ट करें कि वे ऐसा क्यों नहीं कर पाए।
हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग की जांच पुरी, डिटेल रिपोर्ट आने के बाद होगा फ़ैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग में अब तक जो पहली जांच रिपोर्ट आई है उसमें पाया गया है कि पिछले कई पदों के पेपर यहां से लीक हुए हैं और जांच पूरी हो चुकी हैं। एक-दो दिन में इसकी सारी डिटेल रिपोर्ट उनके पास आ जाएगी जिसके बाद सरकार इस आयोग पर अपना फ़ैसला लेगी ।
अडानी कंपनी के साथ नहीं कोई विवाद, किराए को लेकर बढ़ गई हैं बात
प्रदेश में चल रहे सीमेंट विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अडानी की फैक्ट्री के साथ सरकार का कोई विवाद नहीं हैं। विवाद सिर्फ ट्रक ऑपरेटरों के किराए को लेकर हैं। अगर फैक्ट्री अडानी की है तो ट्रक ऑपरेटर भी हिमाचल के अपने हैं और उनके हितों का ध्यान रखना सरकार का पहला कर्तव्य हैं। ऑपरेटरों की तरफ से रेट तय किए गए हैं और जल्द ही प्रदेश के उद्योग मंत्रीअडानी ग्रुप के सीईओ के साथ इस मामले को लेकर बैठक करेंगे सबकी सहमति के साथ अंतिम फैसला हो इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं ।
2025 तक ग्रीन राज्य बनेगा हिमाचल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का पहला ग्रीन स्टेट बनाया जाएगा और इसके लिए सरकार जोरों से काम कर रही है इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि एचआरटीसी को भी घाटे से उबारा जा सके।  प्रदेश को 2025 तक ग्रीन स्टेट बनाने का जो टारगेट रखा गया है उसे समय पर पूरा किया जाएगा ताकि हिमाचल दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन सके।
TAGGED: employees, forget, hamirpur, Jairam Thakur, six pay commission
admin February 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीमेंट कंपनी विवाद:शर्तें नहीं मानी तो सरकार की अब अडानी कंपनी को लीगल नोटिस थमाने की तैयारी
Next Article तारा रात्रि के बाद 15वें दिन बांके बिहारी के रूप में सजे बाबा भूतनाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?