भावना शर्मा,शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी से सभी प्रदेशवासियों का दिल जीत रहे हैं। आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिस से मुख्यमंत्री प्रदेश के हर आम व्यक्ति का दिल छू जाते हैं। मंगलवार को भी जब विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन था तो भी कुछ ऐसा ही वाक्य हुआ जिसे देखकर विधानसभा परिसर में उपस्थित हर व्यक्ति दंग रह गया।
सत्र के पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री सुक्खू की ऑल्टो कार के साथ पूरा काफिला चला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हैं जब हिमाचल का कोई मुख्यमंत्री ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचा हो। विधानसभा परिसर के पास जैसे ही ऑल्टो कार पहुंची तो प्राइवेट नंबर देख पुलिस वालों ने सीएम की कार रोक दी। मुख्यमंत्री को ऑल्टो मैं देख पुलिस कर्मचारी भी हैरान हुए।
बड़ी बात यह भी थी कि इस दौरान नाराज विधायक रवि ठाकुर को भी अपने साथ बैठाकर मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा लाए। विधानसभा पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया साथ ही सभी मंत्रियों और विधायकों ने विधानसभा गेट पर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बनने से पहले भी इसी कार से विधानसभा आते थे सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली मर्तबा अपनी अल्टो कार में विधानसभा नहीं पहुंचे इससे पहले भी विधायक रहते हुए जब भी कभी वह विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आते थे तो वह अपनी इसी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचते थे लेकिन प्रदेश का मुखिया बनने के बाद भी उन्होंने अपनी इस गाड़ी को नहीं बुलाया और आज भी अपने कार्यकाल के पहले बजट सत्र में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अपनी इसी ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचे।
2003 में ली थी HP 55 2627 ऑल्टो कार
मुख्यमंत्री के पास HP 55 2627 ऑल्टो कार कई सालों से हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने साल 2003 में इस गाड़ी को खरीदा था जब वह पहली बार विधायक बने थे। उस समय भी वह ऑल्टो से ही विधानसभा गए थे। उसके बाद जब भी हो विधायक बने तो ऑल्टो कार से ही विधानसभा जाते हैं।
