By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम से बाहर नहीं किया तो करेंगे आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम से बाहर नहीं किया तो करेंगे आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार
himachalNews

नगर निगम से बाहर नहीं किया तो करेंगे आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/18 at 6:44 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -नगर निगम मंडी के बैहना वार्ड के लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जल्द से जल्द नगर निगम से बाहर नहीं किया गया तो वे आने वाले लोकसभा चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार कर देंगे। यह चेतावनी उन्होंने आज डीसी मंडी के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में दी है।

बैहना वार्ड के लोगों ने सरकार को ज्ञापन भेजकर दी चेतावनी

बैहना वार्ड के लोगों का कहना है कि उन्हें जबरदस्ती नगर निगम में शामिल किया गया है और वे लगातार इन्हें इससे बाहर करने की गुहार लगा रहे हैं। बैहना में गरीब तबके के लोग अधिक संख्या में रहते हैं जो खेतीबाड़ी और पशुपालन से अपना रोजगार कमाते हैं। इन सभी को नगर निगम में कई प्रकार के टैक्स देने पड़ेंगे, जिन्हें दे पाना इनके लिए संभव नहीं है। वार्ड निवासी मीरा देवी और बीरबल शर्मा ने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल से ही उन्हें नगर निगम से बाहर करने का आश्वासन दिया जा रहा है। चुनावों के दौरान भी दोनों दलों के लोगों ने यह वादा किया था जोकि आज दिन तक पूरा नहीं हुआ है। इनकी मांग है कि इन्हें नगर निगम से बाहर निकालकर फिर से ग्राम पंचायत एरिया में शामिल किया जाए, ताकि ग्रामीण सही ढंग से अपना जीवन यापन कर सकें। वहीं, इन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर इनकी बात नहीं मानी गई तो ये आने वाले लोकसभा चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार कर देंगे। बता दें कि मंडी में नगर निगम का गठन करने के लिए कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया था जिसमें बैहना गांव भी शामिल है। हालांकि इन्हें तीन वर्षों तक सभी प्रकार के टैक्स में छूट मिली है लेकिन यह अवधि अब धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि उन्हें अपनी आय का एक हिस्सा टैक्स के रूप में अदा करना पड़ेगा।

TAGGED: Mandi The people of Behna Ward gave memorandum
Chandrika May 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 11वें पंचेन लामा को रिहा करे चीन सरकार… ढालपुर में तिब्बती महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
Next Article बद्दी के तखडुमाजरा में महिला पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला..गंभीर रूप से घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?