सचिन शर्मा, मनाली(TSN): पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों विंटर कार्निवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2 से 6 जनवरी तक राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। एक ओर जहां मनाली के मनाली के मॉल रोड़ को सजाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सैलानियों को ज़िला कुल्लू की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए कुल्लवी नृत्य का भी आयोजन किया जा रहा हैं। इसके साथ ही देश के अलग अलग राज्यों की संस्कृति की झलक भी विंटर कार्निवाल में देखने को मिलेगी।
मनाली में आयोजित होने जा रहे विंटर कार्निवाल में भाग लेने के लिए अभी क़रीब 22 टीमों ने आवेदन किया है । दो से छह जनवरी तक जहां मनाली के माल रोड पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा वहीं इस दौरान कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया जाएगा,जिसे लेकर मंगलवार को मनाली के माल रोड पर लेफ़्ट बैक के महिला मंडलों की नाटी की रिहर्सल की गई।
इस दौरान ग्रामीण महिलाएं कुल्लवी वेशभूषा में सजधज कर यहां पर पहुंची थी और उन्होंने मनाली माल रोड़ पर ढोलबाजों की थाप पर कुल्लवी नाटी की रिहर्सल की गई। इसके बाद 31 दिसंबर को भी मनाली माल रोड़ पर नाटी की रिहर्सल की जाएगी जबकि फाइनल नाटी 3 और 6 जनवरी को मनाली के माल रोड पर आयोजित की जाएगी।
SDM रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली में दो से छह जनवरी तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर इन दिनों तैयारिया जोरों पर चली हुई है। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल में देश के अलग अलग राज्यों की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी वहीं इस दौरान कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर मनाली माल रोड पर कुल्लवी नाटी की रिहर्सल की गई हैं। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल में भाग लेने के लिए अब तक 22 टीमों ने अपना आवेदन किया है।
