By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बचत भवन में आयोजित हुई नगर निगम की मासिक बैठक, वार्डों से कूड़ा न उठने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बचत भवन में आयोजित हुई नगर निगम की मासिक बैठक, वार्डों से कूड़ा न उठने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
himachalNews

बचत भवन में आयोजित हुई नगर निगम की मासिक बैठक, वार्डों से कूड़ा न उठने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/27 at 11:01 AM
Share

संजु चौधरी, शिमला(TSN): नगर निगम के मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को बचत भवन में किया गया । बैठक में वार्डों से कूड़ा ना उठाए जाने को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। शहर में कुछ स्थानों पर कूड़ा लंबे समय बाद उठने का मसला भी पार्षदों ने उठाया। इस पर पार्षद सरोज ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके यहां से कूड़ा नहीं उठ रहा है।

पार्षद आशा शर्मा ने भी ये मसला उठाया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर मेयर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएचओ) के निर्देश जारी किए हैं की रोजाना दोपहर तक फील्ड का निरीक्षण करें। कार्यालय में बैठकर नहीं चलेगा। पार्षदों ने वार्डों में सफाई के लिए रखे गए कर्मचारियों की संख्या कम होने का भी मामला उठाया।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा आज नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई इसके अलावा वार्डों से कूड़ा ना उठने का मामला पार्षदों ने सदन में रखा हैं, इसको लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा की शहर में सूखे पेड़ों और टहनियों को काटने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का फैसला बैठक में लिया गया हैं।
उन्होंने बताया की राजधानी शिमला का नगर निगम अब साथ लगती 12 पंचायतों का कूड़ा भी उठाएगा। निगम ने इनके लिए एमओयू साइन कर लिया है। इसके लिए प्रति घर से 200 रुपये कूड़े की फीस मासिक ली जानी है। नगर निगम प्रशासन ने मासिक बैठक यह फैसला लिया है। अब उपायुक्त के पास ये मसला भेजा जाना है। वहां से संबंधित पंचायतों को ये प्रस्ताव भेजा जाना प्रस्तावित है।

TAGGED: Bachat Bhawan, councilors, displeasure, expressed, garbage, monthly meeting, Municipal Corporation, Shimla
Chandrika December 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनाली में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित होगा विंटर कार्निवल,महिलाएं करेंगी कुल्लवी नाटी
Next Article सीएमओ कार्यालय भवन में लगने जा रही है लिफ्ट… दिव्यांगों और मरीजों को 80 पौड़ियां चढ़ने से मिलेगी मुक्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?