By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 20 दिनों में ही जिला प्रशासन ने ढूंढ निकाले फोरलेन मुवाबजे के 23 करोड़ रुपए के हकदार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 20 दिनों में ही जिला प्रशासन ने ढूंढ निकाले फोरलेन मुवाबजे के 23 करोड़ रुपए के हकदार
himachalNews

20 दिनों में ही जिला प्रशासन ने ढूंढ निकाले फोरलेन मुवाबजे के 23 करोड़ रुपए के हकदार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/28 at 2:33 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- कालका – शिमला एनएच पांच पर परवाणु से वाकनाघाट तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान फोरलेन की जद में आए मुआवजे के हकदरों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज करते हुए 20 दिनों में 23 करोड़ रुपए संबंधित हकदारों की पहचान कर उन्हें वितरित कर दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य में तेजी लाई गई है, अब सिर्फ डेढ़ करोड रुपए फोरलेन मुवावजे का हकदारों को दिया जाना है। प्रशासन ने केवल 20 दिनों में ही यह ₹23 करोड़ रुपए संबंधित हकदारों को ढूंढते हुए यह फोरलेन मुवाबजेकी राशि वितरित की है इसके लिए युद्ध स्तर पर एसडीम सोलन और उनकी टीम कार्य कर रहे हैं।

सीएम के निर्देशों के बाद सोलन में प्रशासन ने पकड़ी रफ्तार

एसडीम सोलन संजय स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है । 20 दिनों में 23 करोड फोरलेन मुआवजे का जिला प्रशासन द्वारा संबंधित हकदारों को दिया जाना था। जिसकी रिपोर्ट पटवारी और तहसीलदार द्वारा बनाई गई थी । पिछले सप्ताह प्रशासन द्वारा ₹11 करोड़ इन हकदारों को बांटे गए हैं । वही 6 करोड़ रुपए और दिया जाना था, जिसमे से अब सिर्फ डेढ़ करोड ही प्रशासन द्वारा मुवावजे के हकदारों को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि उनके पास 15 से 20 परिवार ऐसे हैं , जो अब हकदार है उन्हें यह डेढ़ करोड़ रुपए फोरलेन मुवावजे का दिया जाना है और 30 मार्च तक इन्हें भी इनका यह पैसा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित पटवारियों और तहसीलदारों को इस बारे में कहा गया है कि जल्द से जल्द उनके लीगल हेयर सर्टिफिकेट तैयार किए जाए ताकि उन्हें यह मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा जहां यह डेढ़ करोड़ रुपए का मुवावजा दिया जाना है, उसमे परवाणु से सोलन तक पहले चरण का क्षेत्र आता है । वही कंडाघाट से वाकनाघाट के क्षेत्र में सिर्फ 60 हज़ार रुपए दिए जाने है, बाकि का सारा पैसा परवाणु से सोलन तक के क्षेत्र का दिया जाना है।

30 मार्च को सौंपी जानी है रिपोर्ट

बता दें कि जिला प्रशासन सोलन पिछले कई वर्षों से परवाणु से वाकनाघाट तक फोरलेन की जद में आई जमीन के मुआवजे के हकदारों को ढूंढ रहा था क्योंकि इनकी जमीन से फोरलेन का निर्माण भी हो गया लेकिन इन्हें ढूंढने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पटवारी और तहसीलदारों की एक टीम एसडीम सोलन द्वारा बनाई गई। जिसके बाद अब इनकी पहचान की गई है और मात्र डेढ़ करोड रुपए ही 30 मार्च तक अब प्रशासन द्वारा इसका लक्ष्य वितरित करने के लिए रखा है उसके बाद मुख्यमंत्री को इसके संबंध में रिपोर्ट भी दी जाएगी।

TAGGED: Solan kalka shimla NH four-lane compensation
Chandrika March 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्राकृतिक खेती ने बदली राजिंदर की तक़दीर,75 वर्ष की आयु में पेश की अलग मिसाल
Next Article नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने फार्म कंपनियों से साल में 1321 करोड़ की गई रिकवरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?