नाहन :देवेंद्र कुमार – नाहन विधानसभा क्षेत्र की सलानी कटोला पंचायत में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है । देर शाम सलानी कटौला के चरूवाला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया, इस पंचायत में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है।
महिला को तलाशने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है । साथ ही प्रशासन भी दल बल के साथ सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गया था, मगर लापता 27 वर्ष महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। प्रत्याशी महिला संगीता ने बताया कि इस सड़क से कई लोग फैक्ट्री से काम कर वापस गांव की तरफ लौट रहे थे और इसी दौरान यहां पर यह महिला भूस्खलन की चपेट में आ गई । महिला ने बताया कि बाकी लोग लगातार हो रहे भूस्खलन को देखकर रुक गए, मगर हा+दसे का शिकार हुई महिला नहीं रुकी और उसने भूस्खलन वाले स्थान को पार करने की कोशिश की जिसके बाद वह इसकी चपेट में आ गई।
स्थानीय पंचायत की प्रधान अनीता गोड अवस्था ने बताया कि भारी बरसात से इस पंचायत में बड़ा नुकसान हुआ है । उन्होंने कहा कि महिला को तलाश में देर रात से ही ग्रामीण मौके पर बैठे हुए हैं । उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यहां पर सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है और सूचना मिलने के बाद यहां पर तुरंत प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई थी।
