राकेश, ऊना: ऊना जिला में लाल सिंघी से लेकर घलुया चौक तक स्टेट हाईवे से एनक्रोचमेंट हटाने को लेकर पीले पंजे ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार से कोर्ट के आदेशों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से काम शुरू कर दिया गया। इसके तहत हाईवे पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि जिन दुकानदारों की ओर से स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण किया गया है उन्हें कार्रवाई शुरू करने से पहले ही नोटिस जारी किए गए हैं। जिन दुकानदारों ने दुकानों के आगे शेड, होर्डिंग्स या फिर अन्य सामान लगाकर अतिक्रमण किया है उसको हटाया जा रहा है।
मंगलवार को जब यह कार्रवाई शुरू की गई है तो क़ई दुकानदारों की ओर से इसका विरोध किया गया। यहां तक कि कुछ एक दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके चले गए ऐसे में अब अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिसके चलते यह फैंसला लिया गया है कि अब इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ नेशनल हाईवे अथॉरिटी राजेश शर्मा ने कहा कि यह कार्य किसी विशेष व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि स्टेट हाईवे से एंक्रोचमेंट हटाने के चलते शुरू किया गया है। इस कार्रवाई में नगर परिषद ऊना के अधिकारी, पुलिस की टीम सहित स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं कुछ लोग इस दौरान खुद ब खुद भी एंक्रोचमेंट को हटाते दिखे। वहीं स्टेट हाईवे पर एंक्रोचमेंट को हटाने के चलते कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया गया। दुकानदारों की माने तो विभाग की ओर से बीच से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जबकि इसकी शुरुवात एक सिरे से की जाती तो उन्हें अपना समान रखने का समय मिल जाता।
