राहुल चावला,धर्मशाला: आगलमी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर युवा वोटरों को ईवीएम, वीवीपैट पर मतदान करें इसके बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। एर्स अभियान के तहत धर्मशाला में स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान युवा वोटर्स से लेकर प्रौढ़, नया वोटर्स समेत महिला वोटर्स को भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया की ईवीएम पर कैसे वोट किया जाता है लर वीवीपैट कैसे काम करता है।
इस दौरान धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी वेकटा ने बताया कि चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसी वजह से प्रशासन ज्यादा से ज़्यादा वोटिंग पर जोर दे रहा है। इसके लिए तमाम प्रकार के वोटर्स को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैतिक वोटिंग पर ही हमेशा जोर दिया जाता है और अगर कोई अनैतिक वोटिंग करता हुआ पाया गया तो उनके ख़िलाफ़ FIR करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कोई वोटिंग के बाद मौके पर सेल्फी खींचता हुआ पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ भी एफआईआर होगी, इतना ही नहीं जो वोटिंग के बाद मिस गाइड करेगा उसके ख़िलाफ़ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
