Chintpurni, Vikas-उपमंडल गगरेट के डंगोह गांव से करीब 300 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार तक पैदल यात्रा कर आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यह यात्रा गांव से आरंभ होकर भद्रकाली बधमाना मार्ग से होते हुए मां चिंतपूर्णी धाम पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ पैदल सफर पूरा किया और मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में मत्था टेकते हुए गांव व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पंकज स्वीट्स शॉप के संचालक ने मां चिंतपूर्णी को 51 बर्फी के डिब्बे अर्पित किए, जिसे देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि गांव की एकता और सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक है। उनका विश्वास है कि मां चिंतपूर्णी की कृपा से गांव में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
