संजीव महाजन, नूरपुर: जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार बीती शाम करीब 7 बजे एक बाइक चालक बेसहारा गाय के साथ टकरा गया। टक्कर होने से बाइक सवार सड़क पर जा गिरा जिस कारण बाइक चालक को अंदरूनी चोटें आई है। बाइक सवार को घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया,जहां पर आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अंकुर चौधरीं ने फर्स्ट एड देने के बाद सिटी स्कैन के लिए घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल नूरपुर रैफर कर दिया।
डॉ. अंकुर चौधरी ने बताया युवक को बाहरी चोटें नहीं आई हैं जबकि अंदरूनी चोटें लगती है जिस कारण उसे सिटी स्कैन के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। वहीं घायल युवक नजदीकी कस्बा बनाल का बताया जा रहा है जो रैहन क्षेत्र से अपने घर की तरफ बनाल से आ रहा था,जोकि बरोट के समीप बेसहारा गाय से टकरा कर जख्मी हो गया है।
