राहुल चावला, धर्मशाला: जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक में प्रदेश स्तरीय अंडर-14 खेलों की शुरुवात की गई हैं। 4 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 12 जिलों के 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे भाग ले रहे है। 4 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया है।
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जो भी टूर्नामेंट होते हैं, उनमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्र खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए किया जाता है। स्कूल व प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण 2 दो वर्ष प्रदेश में किसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाया। पिछले कल कुल्लू में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया, जो कि कोविड काल में ऑनलाइन ही किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स या आउटडोर फील्ड ट्रैक इवेंट होते हैं, इनका आयोजन ऑनलाइन नहीं किया जा सकता। ऐसे में दो साल के बाद हो रहे टूर्नामेंट को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को नेशनल के लिए ले जाया जाएगा।
