संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में पशु पशुओं में फैले लंपी वायरस की रोकथाम के लिए आज सनातन धर्म पथ परिषद खंड राजा का तालाब की ओर से ग्राम पंचायत ढसोली के तिहाल गांव में सामूहिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ सनातन धर्म पथ परिषद के प्रधान कपिल शास्त्री की अगुवाई में हुआ। पशुओं में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए यह शांति यज्ञ करवाया गया जिसमें लगभग 50 विद्वान पंडितों ने हिस्सा लिया।
इससे पहले यज्ञ की शुरुआत आए हुए मुख्य अतिथि नूरपुर शाखा के प्रधान अरविंद शास्त्री की ओर से द्वारका शारदा पीठ के स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य को दीप ज्योति प्रज्वलित की गई। धर्म पथ परिषद के प्रधान एवं शास्त्री कपिल शर्मा ने बताया कि पूरे देशभर में पशुओं से संबंधित यह महामारी फैली हुई है जिससे कई पशु मौत का ग्रास बन रहे है जिसकी रोकथाम के लिए आज यहां पर उपस्थित सभी विद्वान पंडितों ने एक सामूहिक शांति यज्ञ का आयोजन किया है।
