By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कन्याट के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर का कमाल,गर्म इलाके में सेब का बगीचा ओर नर्सरी लगा पेश की मिसाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कन्याट के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर का कमाल,गर्म इलाके में सेब का बगीचा ओर नर्सरी लगा पेश की मिसाल
himachalNews

कन्याट के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर का कमाल,गर्म इलाके में सेब का बगीचा ओर नर्सरी लगा पेश की मिसाल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/10 at 3:22 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): हिमाचल प्रदेश के गर्म क्षेत्र में सेब का बगीचा ओर नर्सरी तैयार कर तिलक राज ने एक अलग मिसाल पेश की हैं। विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत ढसोली के गांव कन्याट (नियाल) के  सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर तिलक राज ने अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और जज्बे को दिखते हुए गर्म क्षेत्रो में पैदा होने वाले सेबों का बाग और सेब के पौधे की नर्सरी लगाने में सफलता हासिल की हैं। उन्हें यह प्ररेणा एक समाचारपत्र में छपे आर्टिकल से मिली जिसने उनकी सोच को दूसरे फलदार पौधो के साथ इन पौधों को लगाने की दिशा दिखाकर उन्हें इस कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दिया हैं।
आज के समय में तिलक गर्म क्षेत्रों में उगाए जाने वाले  तीन प्रजातियों के सेब के पौधे जैसे कि अन्ना, डोर सैट गोलडन, हरिमन को तैयार करके बागवानों को इसकी पौध दे रहे हैं। यहां नर्सरी के तैयार पौधों को देश के विभिन्न गर्म क्षेत्रों में पैदावार के लिए भेजा रहा हैं।
तिलक राज ने बताया कि मैं  बिजली विभाग से  सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर की नौकरी करता था और जब रिटायर्ड हुआ तो मैंने एक समाचारपत्र में किसी का लेख पढ़ा। मैंने सोचा क्यों नहीं इस व्यक्ति से मुलाकात की जाए तो मैं शाहपुर के गांव दरगेला पूर्ण चंद के पास गया तो मैंने वहां देखा कि उन्होंने गर्म क्षेत्र में होने वाले सेबों का बाग लगाया हुआ हैं। मैंने उनसे जानकारी ली। मैं वहां से कुछ पौधे लेकर आया और अपने यहां लगाए तो मुझे कुछ अच्छा लगा और मैंने  सोचा क्यों ना मेहनत की जाए तो  मैंने वर्ष 2019 में सेब के 20 पौधे लगाए थे, जिन्होंने तीन साल बाद जून 2023 मै फल देना शुरू किया। प्रत्येक पौधे पर 10- 12 फल लगे थे। उनका आकर और रंग बिल्कुल सही था।
उन्होंने कहा कि सेब के पौधे लगाने के साथ ही उन्होंने सेब के पौधों की नर्सरी भी शुरू की। इस समय उनकी नर्सरी में पांच हजार पौधा तैयार है और एक पौधे कीमत 150 रूपए हैं। अब तक इस समय लगभग 600 पौधे बेच चुके हैं।  उद्यान कृषि  विभाग फतेहपुर और जाच्छ अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्य में उनका पूरा सहयोग किया हैं।
तिलक ने बताया की समय समय पर नर्सरी को चैक करते रहते थे। पानी की समास्या को दूर करने के लिए मैंने बोरिंग पंप भी लगाया हुआ हैं जिसमें मुझे विभाग ने सब्सिडी देकर मेरी मदद की हैं। मैं फतेहपुर विभाग ,जाच्छ अनुसंधान के अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरी समय समय पर मदद की है और मुझे इस काम को करने में मार्गदर्शन दिया।  उन्हीं की  बदौलत आज मैं यहां पहुंचा हूं। उन्होंने सभी किसान बागवान भाईयों से अपील है कि वह भी आम या दूसरे पौधों के साथ साथ सेब के पौधों को लगाए। वह हमारे यहां से गर्म क्षेत्रों में उगाए जाने वाले पौधे ले सकते हैं  और हम हर तरह की निःशुल्क मदद उनको प्रदान करेंगे।
TAGGED: apple orchard, hot area, junior engineer, Kanyat, nurpur, nursery, retired, set
admin September 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह को काबलियत से नहीं परिवार के कारण मिला है मंत्री पद-बीजेपी विधायक
Next Article 3900 के मासिक वेतन से परिवार का नही होता गुजारा…सरकार जल्द बनाए अनुबंध कर्मचारियों के लिए पॉलिसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?