By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा पीड़ितों की गुहार : सुरक्षित ज़मीन मिले, ताकि फिर से बन सकें आशियाने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा पीड़ितों की गुहार : सुरक्षित ज़मीन मिले, ताकि फिर से बन सकें आशियाने
himachalNews

आपदा पीड़ितों की गुहार : सुरक्षित ज़मीन मिले, ताकि फिर से बन सकें आशियाने

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/20 at 6:01 PM
Share

Mandi, 20 August –उपमंडल बालीचौकी की ग्राम पंचायत देवधार और माणी में प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है। भूस्खलन और जमीन धंसने से यहां 102 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 26 पूरी तरह से तबाह हो गए हैं जबकि 76 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। कई परिवार अपने टूटे आशियानों को बार-बार देखने आ रहे हैं, मगर इस वक्त वे अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।

प्रभावितों की गुहार

आपदा प्रभावित केवल राम, गुमत राम, होशियार सिंह, राम सिंह, डोला राम और युद्धवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से एक स्वर में मांग उठाई है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे फिर से अपने घर-बार बसा सकें।

राहत कार्य

फिलहाल प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से 2 लाख 30 हजार रुपये की फौरी राहत राशि वितरित की गई है। देवधार पंचायत के प्रधान देवराज ठाकुर ने बताया कि सरकार, प्रशासन और समाजसेवियों की मदद से प्रभावितों को सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत ने जनता से सहयोग की अपील भी की है और इसके लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। एकत्रित धनराशि पारदर्शिता से प्रभावितों में बांटी जाएगी।

प्रशासन का बयान

एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने जानकारी दी कि डीसी मंडी के निर्देशों पर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी पात्र परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

लगातार आपदा का संकट

बालीचौकी उपमंडल का आधा हिस्सा सराज विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां 2023 की प्राकृतिक आपदा में भी भारी नुकसान हुआ था और इस साल भी तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षित जमीन नहीं मिलेगी, तब तक वे स्थायी रूप से बसने का सपना नहीं देख सकते।

TAGGED: Mandi disaster victims
Chandrika August 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुक्खू का पलटवार – विपक्ष मुद्दाविहीन, हिमकेयर योजना पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article ऊना में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात..स्कूल में भरा पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?