नूरपुर (संजीव महाजन): कांगड़ा जिला के उपमंडल नूरपुर में एक निजी बस और ट्काले की टक्कर होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब ऊना से चंबा की तरफ जा रही बस (HP72 B-7391) सामने से आ रहे तेल के ट्राले (HP 20 B-6144) से जोरदार टकरा गई। जिससे बस में बैठे 12 लोगों को चोटें आई। वहीं हादसे में घायल लोगों को तुरंत नूरपुर अस्पताल में लाया गया है।
स्थानीय पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। सिविल अस्पताल नूरपुर क़े एमएस डॉ. सुशील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक व्यक्ति क़े तालु की हड्डी टूट गईं हैं, जिसे टांडा रेफर कर दिया गया है। बाकि 12 लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में जी चल रहा है, जिन्हें शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी।
