अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 2 मई को हुए शिमला नगर निगम चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से अपने मत का प्रयोग करने पर भाजपा की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री ने कहा कि क्या किसी मुख्यमंत्री को इस तरह दो जगह वोट डालने का अधिकार है, क्या मुख्यमंत्री का वोट शिमला में भी बना हैं या उन्होंने अब नादौन को छोड़कर शिमला में ही आगे भी वोट डालना हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी और बेटी का वोट अमलेहड पंचायत वार्ड 4 के भंवडा दो में 131, 133 व 127 नंबर पर बना हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत पंचायत चुनावों में भी नादौन में ही वोट डाला था, इसलिए मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें कि उन्होंने शिमला में किस हैसियत और किस आधार पर अपने मत का प्रयोग किया हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन का विधायक होने के नाते मुख्यमंत्री अपना वोट यहां से कटवा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने में गलती हो सकती है परंतु वोट डलवाने में नहीं। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का नादौन से मोहभंग हो चुका है और यहां के लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अब मुख्यमंत्री नादौन का वोटर छोड़ शिमला का वोटर बनना चाहते
उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का यही व्यवस्था परिवर्तन हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस तरह का कृत्य शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस तरह से मत का प्रयोग करना कानूनी तौर पर गलत है और इसकी जांच होनी चाहिए।
