संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में नूरपुर से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी और कांगड़ा जिला अध्यक्ष अजय महाजन भी शामिल हो सके इसके लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष तौर पर हेलीकॉप्टर उन्हें शिमला लाने के लिए भिजवाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अजय महाजन को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया था।
यहां तक कांगड़ा ज़िलाध्यक्ष अजय महाजन को तुरंत शिमला पहुंचने के लिए विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए भेज कर अपनी परिपक्वता का परिचय भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया है। कांग्रेस पार्टी कांगड़ा जिलाध्यक्ष व नूरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय महाजन भले इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज नहीं करवा सके पर उनकी ओर से जिला कांगड़ा में जो काम पार्टी के लिए किए गए थे। जिस तरह उन्होंने सभी कांगड़ा पार्टी के विधायकों को एक साथ मिलकर चलने के लिए काम किया था उसकी बदौलत जिला कांगड़ा में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत मिली हैं।
जिला कांगड़ा से दस विधायक विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। नूरपुर के विधायक अजय महाजन हिमाचल प्रदेश में रहे चुके अपने समय के फील्ड मार्शल स्वर्गीय सत महाजन के सुपुत्र है और नूरपुर से एक बार विधायक भी रह चुके हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में अजय महाजन जीत हासिल नहीं कर पाएं हैं, बावजूद इसके भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनको भरपूर सम्मान दिया और उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में स्पेशल हैलीकॉप्टर भेज कर शिमला बुलाया और उन्हें समारोह में शामिल रखा। यह उनके कामकाज उनकी कार्यशैली को मजबूत करता है ओर करता रहेगा।
