संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आयोजित किए गए हमीर संगम कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पहुंचे। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने जहां युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने की अपील की तो वहीं उन्होंने कहा कि युवा भी नशे के खात्मे के लिए एचपीयू में उत्साहित दिखा। उन्होंने कहा अगर युवा नशा ही नहीं करेगा तो नशे की तस्करी भी नहीं होगी और हिमाचल नशा मुक्त होगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में लगे हैं और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। हर राज्य सरकार अगर नशे के खिलाफ सख्ती दिखाए तो नशा बेचने वालों पर शिकंजा आसानी से कसा जा सकता हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने युवाओं से पांच प्रण लेने के साथ किसी एक क्षेत्र में जिसमें युवा बदलाव चाहते हैं उस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास दंगों से जुड़ा है और इनके नेता दंगे होने के बाद जिस तरह की टिप्पणियां करते रहे हैं वह सबके सामने हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दंगों को रोकने में कामयाब हुए हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों में भी गुजरात और उत्तर प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं होता हैं। वहीं राज्यस्थान में कांग्रेस सरकार में आपसी खींचतान और विरोधाभास को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5 साल राज्यस्थान सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही। हर भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ। पेपर 5 साल तक लीक होते रहे इसको लेकर कोई दूसरा नहीं बल्कि कांग्रेस नेता ही सरकार के खिलाफ उतर गए हैं।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बदलने को लेकर कहा है कि यह पार्टी की एक निरंतर प्रक्रिया है और हर 3 साल के बाद अध्यक्ष बदला जाता हैं। पार्टी व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेवारियां अलग-अलग समय पर देती रहती हैं।
