By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम सुख्खू के विवादित बयान राजनीतिक घमासान शुरू… बीजेपी महामंत्री की कांग्रेस को चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम सुख्खू के विवादित बयान राजनीतिक घमासान शुरू… बीजेपी महामंत्री की कांग्रेस को चेतावनी
himachalpolitical

सीएम सुख्खू के विवादित बयान राजनीतिक घमासान शुरू… बीजेपी महामंत्री की कांग्रेस को चेतावनी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/08 at 3:54 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू द्वारा हिंदुओं पर कर्नाटक में दिए विवादित बयान पर सूबे में भी राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने चेतावनी दी है कि इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। यह बात विधायक राकेश जंवाल ने ‘विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बीणा में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

लोगों को परेशान करने के लिए किया संस्थानों को डिनोटिफाई

राकेश जंवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्नाटक में जाकर हिंदुओं के खिलाफ बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की नीतियों को संपूर्ण देश जानता है और इस कारण कांग्रेस देश से लुप्त हो रही है। सुखविंदर सिंह सुख्खू को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की कमान सौंपने से एक साधारण परिवार से संबंधित व्यक्ति पर मुख्यमंत्री बनने से सभी वर्गों को उम्मीदें थीं। बीते 5 वर्षों में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के पद का निर्वहन करते हुए हर वर्ग का विकास कर साधारण परिवार से संबंधित होने से लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है। लेकिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को परेशान करने के लिए 900 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने का काम किया है।

विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि ‘विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के तहत उनके द्वारा हर पंचायत का दौरा किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत बीणा का दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय ग्राम पंचायत बीणा में 8 करोड़ रुपए की लागत से सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। इसके अलावा पंचायत में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को पूर्ण कर दिया गया है। लेकिन पूर्व भाजपा सरकार द्वारा ग्राम पंचायत बीणा में खोले गए हेल्थ सब सेंटर को वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा डिनोटिफाई किया है। राकेश जंवाल ने कहा कि इस पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव होने के कारण हेल्थ सब सेंटर में खोला गया था और इससे आसपास की पंचायतों को भी फायदा हो रहा था। हेल्थ सब सेंटर के डिनोटिफाई होने से ग्रामवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

TAGGED: Mandi BJP General Secretary's
Chandrika May 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कंप्यूटर शिक्षकों की सबलैटिंग को लेकर उठे विरोध के स्वर,सरकार के फ़ैसले के विरोध में उतरा कंप्यूटर शिक्षक संघ
Next Article उपमुख्यमंत्री और सीपीएस की नियुक्तियों के विरोध में उतरी भाजपा, न्यायलय में दी चुनौती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?