बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- डाईट जुखाला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा जेबीटी और भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए काऊसंलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी सुबह की डाईट जुखाला पहुंचना शुरू हो गए थे। काऊसंलिंग के दौरान सैंकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने भी नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी के 12 और भाषा अध्यापकों के छह पदों पर अनुबंध आधार पर बैच वाइज भर्ती की जाएगी। इसके लिए काऊसंलिंग का आयोजन किया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, उच्च शिक्षा उप निदेशक राजकुमार शर्मा ने बताया कि जेबीटी और भाषा अध्यापकों के पदों को बैचवाइज भरने के लिए काऊसंलिंग प्रक्रिया अपनाई गई है। वहीं, विभाग ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
