Chintpurni, Vikas sharma-रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए आई भारी भीड़ के चलते कतारें लुधियाना धर्मशाला तक जा पहुंचीं, जिससे श्रद्धालुओं को अपनी बारी का इंतजार करने में 2 से 3 घंटे का समय लगा।
इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने अनुशासन और आस्था का परिचय दिया। कतार में खड़े रहते हुए भक्त लगातार माता रानी की जय-जयकार करते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। मौसम ने भी साथ दिया—धूप न होने के कारण गर्मी से राहत मिली और दर्शन सुगम हो सके।
इस भीड़ को व्यवस्थित रखने में होमगार्ड और एक्स-सर्विसमैन जवानों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर मेहनत की, जिसे श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन की ओर से सराहा गया।
