Shimla, Sanju-शिमला में ट्रैफिक जाम ने कई युवाओं के सपनों को तोड़ दिया। JOA-IT परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाए। महज़ पांच मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र के दरवाज़े उनके लिए बंद हो गए। सुबह 10:30 बजे की समय-सीमा थी, लेकिन जाम की वजह से कई छात्र 10:35 बजे पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ का रवैया बेहद कठोर था। कुछ केंद्रों पर थोड़ी देरी के बावजूद एंट्री दी गई, लेकिन अन्य केंद्रों पर कोई लचीलापन नहीं दिखाया गया। PSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थी आयोग से इस मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
