By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हर्ष महाजन को लेकर डलहौजी की विधायिका ने दिया ये बड़ा ब्यान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हर्ष महाजन को लेकर डलहौजी की विधायिका ने दिया ये बड़ा ब्यान
himachal

हर्ष महाजन को लेकर डलहौजी की विधायिका ने दिया ये बड़ा ब्यान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/03 at 6:50 PM
Share

मंजूर पठान,चंबा: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन पर कांग्रेस पार्टी के अंदर रहकर कांग्रेस के विरुद्ध काम करने का आरोप कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री संचालन समिति के संयोजक और डलहौजी से विधायिका आशा कुमारी ने लगाया है। विधायिका ने अपने निवास स्थान जन्द्रिघाट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने हर्ष महाजन पर जमकर हमला बोला और कहा कि हर्ष महाजन पिछले 15 सालों तक कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध अंदर से काम कर रहे थे अब भाजपा जॉइन कर ली है तो कांग्रेस के खिलाफ सामने से काम करेंगे जिसका हमें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जो अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे है इसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है।

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस से भाजपा में गए हर्ष महाजन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहाबकि जिस भाषा का प्रयोग हर्ष महाजन भाजपा में जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कर रहे हैं उसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और जो भी आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं सब झूठे और बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन ने हमेशा ही कांग्रेस के खिलाफ कार्य किया है। इनके पिता जी ने सबसे पहले स्वतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ा और उसके बाद कांग्रेस पार्टी में आए। मंत्री बने हालांकि इनकी माताजी की टिकट 1985 में काटी गई तो उनकी माताजी ने मेरे खिलाफ ही आजाद चुनाव लड़ा और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के जाने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है उल्टा नुकसान पहले हो रहा था।

आशा कुमारी ने इस दौरान भाजपा पर भी जुनाबी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बता दूं कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज नहीं सरकार बदलेगी और दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा राजनीति की चाह में ईडी, सीबीआई और आईटी का प्रयोग कर रही है जाहिर है कि इनको जनता पर भरोसा नहीं है।

admin October 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाडसी गांव की कविता ने पास की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा, ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित
Next Article रामलीला मंच पर अश्लील गाने बजाने ओर नाचने पर हिंदू जागरण मंच का विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?