By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चलती कार में की गई खतरनाक हरकतें, वायरल वीडियो में दिखे पर्यटक शराब और सिगरेट पीते
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चलती कार में की गई खतरनाक हरकतें, वायरल वीडियो में दिखे पर्यटक शराब और सिगरेट पीते
himachalNews

चलती कार में की गई खतरनाक हरकतें, वायरल वीडियो में दिखे पर्यटक शराब और सिगरेट पीते

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/22 at 6:29 PM
Share

Mandi, Dharamveer-देवभूमि हिमाचल में पर्यटन के नाम पर शालीनता की सीमाएं पार करने वाले कुछ पर्यटकों ने एक बार फिर गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। ताजा मामला कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के पास कैंची मोड़ का है, जहां एक दिल्ली नंबर की कार (DL 10 CZ 5714) में सवार कुछ युवा चलती गाड़ी में सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर खुलेआम शराब और सिगरेट का सेवन करते नजर आए।

 

राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है, जबकि अन्य साथी खिड़की से लटकते हुए सिगरेट पीते और पैग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह हिमाचल की संस्कृति और सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। साथ ही, इस तरह की लापरवाह हरकतें सड़कों पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती हैं।स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि टूरिस्ट सीजन में पुलिस पेट्रोलिंग को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे असामाजिक व्यवहार पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और उक्त वाहन की पहचान की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: Mandi Dangerous activities done in a moving car
Chandrika June 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पांच मिनट की देरी..सालों की मेहनत पर पानी! ट्रैफिक जाम बना युवाओं की उम्मीदों का दुश्मन
Next Article शिमला में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का राज्यपाल शुक्ल ने किया उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?