By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बद्दी के अलम्बिक चौक के समीप नाले में मिला युवक का शव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > बद्दी के अलम्बिक चौक के समीप नाले में मिला युवक का शव
crimehimachal

बद्दी के अलम्बिक चौक के समीप नाले में मिला युवक का शव

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/16 at 2:10 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह- बद्दी के झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया। युवक के हवाले से कुछ पैसे और जेब में एक पर्ची मिली, जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला कि युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है। जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया। नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पड़ा था।

पिता ने की मृतक युवक के शव की शिनाख्त

मृतक युवक की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बीते कल युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापिस नहीं आया । वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।

बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके ब्यान कलमबद्ध करके आगामी करवाई शुरू कर दी है।

TAGGED: Nalagarh Dead body of a young man found
Chandrika February 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में 4700 करोड़ की लागत से 178 किलोमीटर लंबी फोरलेनिंग परियोजनाओं का होगा निर्माण
Next Article चंबा जिला में पुलों पर से नहीं गुजरेंगे 40 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहन,आदेश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?