बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर का कहना है कि स्वतंत्रता के बाद बने पहले भाखड़ा डैम में अब दरारें आ चुकी हैं। जिससे डैम को खाली करने के लिए सभी गेट खोल दिए गए हैं। साथ ही बीबीएमबी ने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। जिसमें साफ तौर पर भाखड़ा बांध को लेकर चिंता जताई गई है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में हुई तबाही को देखते हुए हिमाचल को पांच हज़ार करोड़ दिए जाएं।
मंगलवार को परिधि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में रामलाल ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार ऐसी तबाही हुई है। इसमें हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को प्रदेश की ज्यादा से जायदा मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मांग की है कि राजनीति को एक तरफ रखकर आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं। वहीं, उन्होंने इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
