नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल में बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर सांसद सुरेश कश्यप ने अपनी संवेदनाएं जाहिर की है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई त्रासदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात कर प्रदेश की स्थिति का हाल जाना और हर संभव मदद करने की बात की है ।
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जल त्रासदी से प्रदेश की बहुत स सड़कें और पुल जलमग्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रोड बंद होने के कारण लोगों की नकदी फसलें खराब हुई है जिसके कारण लोगों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोडू विधानसभा क्षेत्र में 8 लोगों की मौ+त दबने के कारण हुई है, जोकि बहुत दुख की बात है इसके साथ-साथ कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनका सड़कें और पुल बह जाने के कारण संपर्क टूट गया है। इसके अलावा सोलन और सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भी गौशालाएं बहने के कारण लोगों को पशुधन का नुकसान हुआ है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश का हाल जाना और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ व अन्य आपदा संबंधी मदद की भी बात कही है । उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से ग्रामीण इलाकों की सड़कों पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना घटे।
