By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी कर्मचारियों का अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन…प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी कर्मचारियों का अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन…प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
himachalNews

एचआरटीसी कर्मचारियों का अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन…प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/14 at 11:28 PM
Share

नाहन : देवेन्द्र कुमार -एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संघ ने आज नाहन में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन ना मिलने के चलते तकनीकी कर्मचारियों को अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हुआ है । इसके अलावा कर्मचारियों की कई अन्य समस्याएं भी सालों से ज्यों की त्यों बनी है, जिसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।

मीडिया को जानकारी देते हुए तकनीकी कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष जगदीश ने बताया कि कर्मचारियों को दिन-रात कार्य करने के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा समय पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है । आज 14 तारीख होने के बावजूद भी कर्मचारी वेतन की इंतजार में है । समय पर वेतन न मिलने के चलते कर्मचारी खासे परेशान हैं । उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीस मिल कर्मचारियों को समय अवधि पूरी होने के बावजूद भी अनुबंध पर नहीं लिया जा रहा है ।एचआरटीसी कर्मशालाओ में स्टाफ का टोटा है, जिसके चलते अन्य कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। कर्मचारी की वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो पाई है । उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करवाते हैं, लेकिन समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी है।

TAGGED: Nahan HRTC Technical Employees Union
Chandrika June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यस्तरीय शुलिनी मेले में महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता बनेगी आकर्षण का केंद्र
Next Article सांसद सुरेश कश्यप ने किया नालागढ़ का दौरा.. सरोर गांव में किया विकास कार्य का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?