बीबीएन : जगत सिंह- ग्राम पंचायत नालका में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 15 किलोमीटर के धरेड़-पट्टा सड़क के रखरखाव व विस्तारीकरण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि धरेड-पट्टा सड़क को पक्का करने के साथ-साथ इस मार्ग पर कई नई पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
राम कुमार ने धरेड-पट्टा सड़क सम्बन्धित ठेकेदार को निश्चित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया जिन्हें स्वयं राशि उपलब्ध करवाकर बनवाया है। राम कुमार ने आयुर्वेट कम्पनी काठा के सौजन्य से 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ के अतिरिक्त तीन कमरों का लोकर्पण भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सड़क के साथ लगते मैदान में डंगा लगाने के निर्देश भी दिए। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5100 रुपये देने की घोषणा की तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में स्कूल प्रबंधन समिति को दो शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत घरेड़ और साईं में पेयजल की सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल कुनेक्शन देने के निर्देश भी दिए।
