सोलन/योगेश शर्मा: 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना होने जा रही हैं जिसको लेकर जिला सोलन में भी प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। मीडिया को जानकारी देते हुए डीसी सोलन और जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका कुलहरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला में 5 मतदान मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबल लगेंगे। इसके अलावा बेल्ट पेपर की गणना के लिए दो-दो टेबल अलग से लगाए जाएंगे, ताकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने काउंटिंग एजेंट के नाम प्रशासन के पास दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग को लेकर जिला सोलन में करीब 400 कर्मचारी तैनात रहने वाले हैं। 25 नवंबर तक मतगणना को लेकर डेटा इकट्ठा प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 1 दिसंबर को काउंटिंग स्टाफ की रेंडमाइजेशन की जाएगी। 7 दिसंबर को दूसरी रेंडमाइजेशन और आठ दिसम्बर को सुबह 5:00 बजे अंतिम रेंडमाइजेशन की जाएगी।
