मंडी/परी शर्मा: प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसलिंग के तत्वावधान से मंडी जिला के समस्त फार्मेसिस्ट वर्ग के लिए एक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार के करीब अस्पताल फार्मेसी, ऑफिसर दवा विक्रेता संघ के फार्मासिस्ट, मार्केटिंग से संबंधित फार्मासिस्ट व शिक्षण संस्थानों में कार्यरत फार्मासिस्टो ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य जिला मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर कौशिक ने मेडिकेशन एरर प्रोफेसर पंकज शर्मा ने पेशेंट काउंसलिंग व डॉ विनीत पंडित ने शेड्यूल 1 विषय पर जानकारी दी। अभिलाषी फार्मेसी महाविद्यालय के होनहार फार्मेसी विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। जिसमें सरस्वती वंदना नशे के दुष्प्रभाव के ऊपर नाट्य रूपांतर हिमाचली नाटी व भांगड़ा विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे।
कोरोना काल में फार्मासिस्ट ने दी बेहतरीन सेवाएं
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यतिथि ने विशेष रूप से फार्मासिस्ट वर्ग का कोरोना काल में उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की फार्मासिस्ट वर्ग अस्पताल में कार्यरत रहे रात दिन सेवा की चाहे दवाई विक्रेता रहे या अन्य। उन्होंने हर मरीज को घर-घर दवाई पहुंचा कर अपना योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से इसका भी जिक्र किया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी है।
