मंडी/परी शर्मा: एच पी बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से सुंदरनगर में मैन एंड वूमेन के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश से विभिन्न जिलों से 70 के तकरीबन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर तक चलेगी।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गुरमुख सिंह ठाकुर ने बताया कि इसके चैंपियनशिप में सीनियर जूनियर सब जूनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक के विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में कमल पठानिया , इशांत कुमार जूनियर वर्ग में फाइनल में प्रवेश कर गए हैं। सब जूनियर में अथर्व पूरी और अरनव शर्मा सुंदरनगर से फाइनल मुकाबले में काफी कांटे की टक्कर के साथ खेल रहे है।
