बिलासपुर :सुभाष ठाकुर -लगातार हो रही बारिश समूचे प्रदेश में कहर बरपा रही है। ऐसा ही मंजर बिलासपुर जिला के घुमारवीं में हुई जोरदार बारिश में देखने को मिला है।
घुमारवीं शहर में गांधी चौक पर बारिश का पानी दुकान बंदना स्वीट शॉप में जा घुसा, जिससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। पानी को चार टुल्लू पंप के जरिए निकाला जा रहा है । जिससे होटल के अंदर पानी में ग्राहकों व होटल मालिक को परेशानियों का सामना करना पड़ा है और प्रशासन की बनाई गई नालियों की व्यवस्थाओं को लेकर पोल खुल गई है।
घुमारवीं में बारिश कहर बन रही है, जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हांलांकि नगर परिषद व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हर संभव सहायता का प्रयास किया जा रहा है । पानी को टुल्लू पंप के माध्यम से निकाला जा रहा है।नगर परिषद के पदाधिकारी ने दुकानदार को पांच हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और स्थानीय प्रशासन से भी आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।
