अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तिथि चुनाव आयोग की ओर से घोषित कर दी गई है। चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। चुनावों की घोषणा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में अपने विकास कार्यों के दम पर भाजपा एक बार फिर से सत्तासीन होगी।
प्रो. धूमल ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से आज हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तिथियां घोषित होने के साथ ही लोकतंत्र के इस पर्व में अब सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। 29 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। एक ही दिन में सारे प्रदेश में वोट पड़ जाएंगे और 8 दिसंबर को चुनावों के परिणाम आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए लगातार तैयारी कर रही थी हम पूरी तरह से तैयार है। डबल इंजन की सरकार ने शानदार काम प्रदेश में किए है,इसलिए चुनाव हम जीतेंगे, मिशन रिपीट करेंगे, रिवाज बदलेंगे और लगातार दूसरी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी।
