बीबीएन/जगत सिंह: बद्दी में नकली दवाइयां बनाने के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य व गृह सचिव को प्रतिवादी बनाया है। मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष होगी। बता दें कि 22 नवंबर को बद्दी बैरियर से ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा था। जिसमें नामी कंपनियों के नाम पर बनाई गई नकली दवाइयां पकड़ी थीं। टीम ने एक गोदाम व फैक्ट्री में भी छापामारी की थी।
अवैध रूप से बनाई जा रही दवाइयों में ये कम्पनियां शामिल
बद्दी में नक़ली दवा मामले में ड्रग विभाग कार्रवाई कर रहा है। अब तक मुख्य आरोपी मोहित बंसल निवासी आगरा समेत कुल 4 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जो 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। ड्रग विभाग ने आगरा में मुख्य आरोपी मोहित बंसल के मेडिकल स्टोर से भी 5 लाख की नकली दवाइयां बरामद की थीं।ड्रग विभाग द्वारा क़रीब डेढ़ करोड़ की नकली दवाइयां समेत मशीनरी को जब्त किया जा चुका है। अवैध रूप से बनाई जा रही दवाइयों में इप्का लेबोरेटरीज, USV प्राइवेट लिमिटेड, सिप्ला, कैडिला, मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स, सिग्नोवा फार्मा जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के नाम हैं।
रॉ मटेरियल सप्लायर की तलाश
नकली दवाइयां बनाने के मामले में पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम को अब उस सप्लायर की तलाश है जो इन्हें नकली दवाइयां बनाने के लिए रॉ मटेरियल सप्लाई किया करता था।
