अरविंदर सिंह,हमीरपुर: डीएवी हमीरपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ किया गया जिसमें डीएवी हमीरपुर के मैनेजर कुलदीप सिंह गुलेरिया, डीएवी हमीरपुर के प्रिंसिपल विश्वास शर्मा, चेयरमैन आनंद स्वरूप ओर आर्य समाज हमीरपुर के आर्य जनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डीएवी के अध्यापकों व छात्रों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूल के सभागार में दिखाया गया जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ओर आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने भी स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन मूल्यों पर अपने विचार भी रखें और भजन प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का योगदान समाज के लिए अविस्मरणीय है तथा यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके ओर से दिखाए गए धर्म ओर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर आर्य समाज हमीरपुर के महामंत्री तिलक राज शर्मा, पूर्व प्रधान रूपलाल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं अन्य आर्यन आर्य जन उपस्थित रहे।
