बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में जेष्ठ मंगलवार के दिन जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। वहीं भक्तों के द्वारा मुख्य लंगर में स्वादिष्ट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने किया। उन्होंने स्वयं भी लंगर परोसा। इस विशाल भंडारे में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन एवं मिठाई श्रद्धालुओं को परोसि गई।
पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माताजी के दरबार में हाजिरी लगवाई। वहीं अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वैसे तो हर मंगलवार के दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन ज्जेष्ठ मंगलवार के दिन विशेष रूप से माताजी का दिन माना जाता है और इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
