बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: रोहतक में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए इन दिनों हिमाचल की टीम खूब पसीना बहा रही है। ये प्रतियोगिता आगामी 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम बिलासपुर में अभ्यास कर रही है। बिलासपुर के कहलूर इंडोर स्टेडियम में कबड्डी टीम का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जहां टीम के 12 सदस्य कोच प्रमोद खागटा से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
टीम में बिलासपुर कॉलेज से खमिंद्र, नमनदीप, लवप्रीत सिंह, नालागढ़ कॉलेज से रमन सिंह, वीरेंद्र, ऊना कॉलेज से संदीप, सीमा कॉलेज से अनुज राणा, अंकुश, नेरवा कॉलेज से गौरव, कोटशेरा कॉलेज से ऋतिक ठाकुर, शिलाई कॉलेज से अनिल और घुमारवीं कॉलेज से साहिल जसवाल शामिल हैं। इस अवसर डॉ. प्रवेश शर्मा, जिला कबड्डी संघ के सह सचिव संजीव ठाकुर, प्रदीप कालिया, भागीरथ, मनोज ठाकुर, अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह उपस्थित रहे।
