राकेश,ऊना : जोगिंद्रनगर से गुड़गांव जा रही एचआरटीसी की बस ऊना में हादसे का शिकार होते होते बच गई। दरअसल एचआरटीसी की बस जोगिंद्रनगर से गुड़गांव जा रही थी। जैसे ही यह बस ऊना के रक्कड़ में पहुंची तो वहां पर इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का ट्रक खड़ा हुआ था जिसमें लोहे के पाइप लोड किए हुए थे। लोहे के पाइप ट्रक से काफी बाहर निकले हुए थे जिस पर ना तो कोई लाल रंग का कपड़ा बंधा हुआ था जिस कारण वहां से गुजर रही एचआरटीसी की बस उस गाड़ी में लोड पोल से टकरा गई।
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं जबकि बस को थोड़ा नुकसान हुआ हैं। बस ड्राइवर की माने तो इलेक्ट्रिसिटी विभाग के ट्रक में लदे पोल गाड़ी से काफी बाहर थे। उस पर कोई लाल रंग का कपड़ा भी बांधा नहीं गया था जिसकी वजह से उन्हें इसका पता नहीं चला ओर बस पोल से टकरा गई।
