बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत पोस्ट ऑफिस बरोटीवाला में हेरा फेरी कर सरकारी पैसों को अपने निजी फायदे के इस्तेमाल कर 23 लाख से ज्यादा रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना बरोटीवाला में सुपरिटेंडेट पोस्ट ऑफिस की शिकायत पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुपरिटेंडेट पोस्ट ऑफिस सोलन डिवीजन राम देव पाठक ने बताया कि अखिल निरजंन जो कि पहले पोस्ट ऑफिस नालागढ़ व बरोटीवाला कार्यालय में बतौर पीए काम करता है और रिटॉयर्ड फोस्ट मास्टर बरोटीवाला देस राज ने मिलकर 13 अगस्त 2018 से 10 सितंबर 2020 के बीच अलग-अलग दिनों में सरकारी पैसे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करके कुल 23,57,965 रूपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था । अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पोस्ट ऑफिस बरोटीवाला में 23 लाख रूपये की धोखाधड़ी की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
