बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन को लेकर आयोजित बैठक बेनतीजा रही है । 11 जिला परिषद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त बिलासपुर को सौंपा था जिसके चलते नियमानुसार आज बैठक का आयोजन किया गया लेकिन इससे पहले ही जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपना त्यागपत्र उपायुक्त को सौंपा दिया।
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में आगामी प्रक्रिया नियमानुसार अपनाने को लेकर विभाग को निर्देश दिए गए । इसके अलावा अब अगली बैठक 30 दिनों में होगी जिसमें आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी । बता दें कि बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ है जिसके चलते यहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । उधर इस बारे में उपयुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा है कि बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया है । वही नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई थी लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है , अब अगली बैठक बुलाई गई है।
