संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर में रोज पब्लिक स्कूल सुलयाली टॉप 50 ग्रीन स्कूल की श्रेणी में शामिल हो गया है। स्कूल ओर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय को ब्रेन फीड एडटेक संस्था की ओर से देश के टॉप 500 एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है, जिसमें विद्यालय को टॉप 50 ग्रीन स्कूल की श्रेणी मे रखा गया।
यह अवॉर्ड भारत सरकार के स्टेट ऑफ लॉ एंड जस्टिस एस. पी सिंह बघेल और मिनिस्टर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली नोयडा पंकज सिंह की ओर से दिया गया। टॉप 500 स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा कॉलेज में आयोजित किया गया। इस अवार्ड के लिए स्कूल के प्रिंसिपल व चेयरमैन संजय सौंगनी ने सभी छात्र, अध्यापक और बच्चों के माता-पिता बधाई को बधाई दी है।
