अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के गांधी चौक पर शुक्रवार को के. के. एस रिकॉर्डिंग स्टूडियों व म्यूजिक एकेडमी के शुभारंभ हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कश्मीर सिंह अत्री व उनकी टीम को बधाई दी और जिला मुख्यालय में की गई इस पहल के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दे कि के.के.एस रिकॉर्डिंग हमीरपुर मुख्यालय में संगीत एकेडमी भी चलाता हैं जिसमें 4 वर्ष से लेकर 70 वर्ष आयु के लोग विभिन्न वाद्य यंत्रों को चलाने का हुनर सीखने के अलावा संगीत का गौरव भी प्राप्त करते हैं।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कि हमीरपुर में रिकॉर्डिंग स्टूडियों लाकर उन्होंने प्रदेश के अंदर हमारे उभरते हुए कलाकारों को एक अवसर दिया है कि वह अब अपनी एल्बम्स यहां पर रिकॉर्ड कर हमारे पहाड़ी संगीत को नई बुलंदियों पर ले जाएं।
