शिमला : कमल भारद्वाज- राजकीय माध्यमिक स्कूल संजौली के वार्षिक पारितोषिक वितरण में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस दौरान प्रधानाचार्य ने स्कूल की समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत करवाया ।
स्कूल कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हरीश जनारथा ने होनहार छात्रों को सम्मानित भी किया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने कुछ समस्याएं व मांगे विधायक के समक्ष रखी । इन मांगो को विधायक ने पूरा करने का वादा किया। हरीश जनारथा ने कहा कि बच्चे हमारे देश की धरोहर है ,यह हमारे देश व प्रदेश का भविष्य है। इनके लिए शिक्षा के ओर भी अच्छे साधन मुहिया करवाएंगे ।
