विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में शनि देव महाराज और बजरंगबली की मूर्ति स्थापना की पूर्व संध्या पर नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस नगर परिक्रमा स्थानीय गांव वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि मूर्ति स्थापना से पहले शयन आदिवास पूरा कर लिया है और शुक्रवार को नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। अब शनिवार को हवन पूजन और मूर्ति स्थापना होगी। मूर्ति स्थापना होने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर आचार्य गणेश दत्त शर्मा ने सभी लोगों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और बजरंगबली जी महाराज और शनि देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस भव्य मूर्ति स्थापना के मौके के साक्षी बने।
