विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: शनिवार को पत्रकार व टेलीविजन समाचार एंकर अमीश देवगन ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में परिवार सहित शीश नवाया। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहन कालिया ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई।
पूजा अर्चना करने के पश्चात अमीश देवगन ने चिंतपूर्णी मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधा। वहीं मंदिर दर्शन करने के बाद मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता का सरोपा और फोटो उन्हें भेंट स्वरूप दी।
