शिमला: कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से वन मंत्री राकेश पठानिया ओर उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के कांग्रेस में शामिल होने के बयान पर हंगामा हो गया है। उनके इस ब्यान पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने उन्हें लीगल नोटिस देने की बात कही है। राकेश पठानिया ने कहा की सुक्खू अपने दिमाग का इलाज करवाने की सलाह भी दे डाली।
राकेश पठानिया ने कहा कि भाजपा छोड़ने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस डूबता जहाज है ओर डूबते जहाज में कौन सवार होना चाहेगा। देश से ही कोंग्रेस गायब हो रही है कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में है । कांग्रेस में जाने का सवाल नहीं है न कभी सोचा है। सुखविंदर सिंह इस तरह के बयान दे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रह रहे है लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इसका जवाब सदन में दे दिया है ओर लीगल नोटिस भी देने पर विचार किया जा रहा है। वही सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सदन में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन तीर निशाने पर लग गया और उनको दर्द हो गया है। केवल दो ही मंत्री नहीं बल्कि कई अन्य मंत्री भी कांग्रेस के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों को टिकट कटने का डर सता रहा है। वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में है।
