सचिन शर्मा, मनाली(TSN): भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए ‘सुपर शक्ति सी’ कार्यक्रम की शुरुआत की हैं। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमला कश्यप ने मनाली के परिधि गृह में युवा कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठक की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं सुपर शक्ति सी की जिला कुल्लू प्रभारी अमला कश्यप ने कहा कि युवा कांग्रेस में महिलाओं की भागेदारी व युवतियों को युवा बिग्रेड से जोड़ना सुपर शक्ति सी का उद्देश्य हैं।
बैठक आयोजित करने के बाद कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुपर शक्ति सी कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक हैं। सुपर शक्ति सी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस देशभर में प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस भी क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ना चाहेंगी, उसमें युकां उनकी मदद कर उन्हें सशक्त करेगी।
उन्होंने कहा कि आज देशभर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर अत्या+चार कर उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “सुपर शक्ति सी “कार्यक्रम की शुरुआत की है। ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहें।
