संजु चौधरी, शिमला: उपमंडल रोहड़ू के टिक्कर तहसील के बाजार में इंसानियत को शर्म+सार करने का मामला समाने आया हैं। यहां एक दुकानदार ने बच्चे के कपड़े उ+तार कर बाज़ार में निर्व+स्त्र घुमाया और उसकी पि+टाई तक की। बच्चे का क+सूर इतना था उसने चिप्स के दस रुपए के पैकेट को दुकान से चुरा+या। मामला कुछ दिन पहले का है और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार को मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिर+फ्तार किया।
पुलिस ने 341, 323 और 75 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मासूम के साथ हुए इस जु+र्म को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला बेहद संगीन है। मामले में पांच लोग गिर+फ्तार किए गए हैं।
